1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर: मस्जिद में मिले 8 विदेशी धर्म प्रचारक

बिजनौर: मस्जिद में मिले 8 विदेशी धर्म प्रचारक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

(बिजनौर से गौरव त्यागी की रिपोर्ट)

कोरोना जैसी महामारी को लेकर जहां देश के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन के अधिकारी बार-बार लोगों को सोशल डिस्टेंसिग के लिए जागरूक कर रहे हैं। उसके बावजूद भी कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग को नकार कर धर्म प्रचार में जुटे हुए हैं।

तबलीगी जमात के 8 धर्म प्रचारक दिल्ली से उड़ीसा और उड़ीसा से नगीना 21 मार्च को बिजनौर जनपद की जामुन वाली मस्जिद में धर्म प्रचार के लिए पहुंचे थे। लगातार जिला प्रशासन व सरकार के अपील के बाद भी विदेशी नागरिकों की सूचना न देने पर पुलिस ने इन सभी जमात के आठ विदेशी धर्म प्रचारक को मस्जिद से बरामद किया है।

तो वहीं इन लोगों सहित मस्जिद के सभी 5 सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 268, 270 व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी लोगों की फिलहाल स्वास्थ्य विभाग जांच करने के बाद 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। वहीं मस्जिद व आस पास की जगह को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...