1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी किया कैंपेन वीडियो, आरजेडी पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी किया कैंपेन वीडियो, आरजेडी पर साधा निशाना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी किया कैंपेन वीडियो, आरजेडी पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे पास आते जा रहा है वैसे वैसे सभी पार्टी अपने विपक्ष पर तंज कस रही है। हाल ही में बीजेपी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

जिसमें उन्होंने लालू यादव और उनके कार्यकाल पर निशाना साधा है। बीजेपी द्वारा गए वीडियो को देख कर आप को अमेजिन की चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर की याद दिला देगी।

भारतीय जनता पार्टी ने मिर्जापुर स्टाइल में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के 1990 के दशक के राज की याद दिलाई है। बीजेपी ने अपने ट्वीट में कहा 1990 के दशक में लालू यादव के राज में बिहार में तैयार हुई एक भयानक डिक्शनरी! क से क्राइम, ख से खतरा, ग से गोली… याद है ना? रा से रंगदारी ज से जंगलराज, द से दादागिरी। बिहार की जनता को इस डिक्शनरी के ज्ञान को न ही फिर से जानना है, न ही पढ़ना है!

गौरतलब है कि अमेजिन की वीडियो वेब सीरीज मिर्जापुर में हिंदी वर्णमाला के व्यंजन यानि क, ख, ग से जुड़ा एक डॉयलॉग काफी फेमस है और 23 अक्तूबर को मिर्जापुर की इस लोकप्रिय सीरीज का दूसरा भाग रिलीज हो रहा है और दर्शक दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आप को बता दे की इस बार का बिहार विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प हो गए है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रदेश यादव चारा घोटाले के आरोप में जेल में बंद है। वही लोजपा के लीडर रामविलाश पासवान की मृत्यु हो चुकी है। अगर चुनावी समीकरण की बात करे तो इस बार आरजेडी को जदयू का साथ नहीं मिल रहा है।

साल 2015 में इन दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी लेकिन करप्शन के मुद्दे पर नितीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफे देने के बाद आरजेडी सरकार से बाहर हो गई और बीजेपी ने नीतीश कुमार को समर्थन देकर उन्हें सीएम बना दिया था। इस बार बीजेपी और जेडीयू साथ मिलकर ही चुनाव लड़ रहे है वही एलजेली इस बार नीतीश कुमार से साथ चल रहे मतभेद के कारण अलग हो गई है।

वही दूसरी ओर चिराग पासवान ने भी अपनी रहे चुन ली है उन्होंने ऐलान कर दिया है की वो बीजेपी के खिलाफ भले ही नहीं जग्य लेकिन जदयू के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ वो अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा की इस बार बिहार विधानसभा की बाजी किसके हाथों में जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...