1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, तीन फेज में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

बिहार में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, तीन फेज में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, तीन फेज में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा के लिए चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव की घोषणा की।राज्य में तीन चरणों में चुनाव होंगे।

पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। वहीं 78 सीटों के लिए साच नवंबर को मतदान होगा।

पहले चरण का चुनाव- 28 अक्तूबर को, दूसरे चरण का तीन नंवबर और तीसरा चरण का चुनाव सात नवंबर को होगा।

चुनाव के लिए सात लाख सेनिटाइजर, छह लाख पीपीई किट और 46 लाख मास्क का इंतजाम किया गया है। छह लाख फेस शील्ड का इंतजाम किया गया है।

चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा। मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होंगे। हालांकि, यह वामपंथी-प्रभावित क्षेत्रों पर लागू नहीं होगा।कोरोना संक्रमित मरीज मतदान के अंतिम घंटों में ही अपना वोट डाल सकेंगे। वे ऐसा स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में करेंगे।

 

साथ ही सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवारों पर चल रहे मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। मिली जानकारी अनुसार उम्मीदवारों के बारे में वेबसाइट पर जानकारी देनी होगी। नामांकन ऑनलाइन भी किया जाएगा। नामांकन के लिए केवल दो लोग जा सकेंगे।नामांकन में दो से ज्यादा वाहनों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर रहेंगे।चुनाव प्रचार वर्चुअल होगा।पांच से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर सकते।

आपराधिक प्रकरणों के बारे में अखबार में विज्ञापन देना होगा। राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) इस घोषणा के साथ लागू हो गई है। एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है।

29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है । राज्य में कुल वोटर सात करोड़ 18 लाख हैं जिसमें महिला वोटर तीन करोड़ 39 लाख हैं।
एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। बिहार में कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव माना जा रहा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...