बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बुधवार को पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया। बिहार में पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।
पापा के आशीर्वाद के साथ आज से #बिहार1stबिहारी1st यात्रा की शुरूवात करने जा रहा हूँ।आप सभी को बिहार पर गर्व हो ऐसे बिहार की कल्पना को साकार #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्युमेंट करेगा।लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी को दिया गया वोट #बिहार1stबिहारी1st के लिए होगा। pic.twitter.com/0blfqktOiX
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 21, 2020
चिराग पासवान अपने पिता को याद याद करते हुए कहा कि पापा के आशीर्वाद के साथ आज से #बिहार1stबिहारी1st यात्रा की शुरूवात करने जा रहा हूँ।आप सभी को बिहार पर गर्व हो ऐसे बिहार की कल्पना को साकार #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्युमेंट करेगा। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी को दिया गया वोट #बिहार1stबिहारी1st के लिए होगा।
चिराग पासवान ने विज़न डॉक्युमेंट के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि 4 लाख बिहारवासीयों के सुझाव से #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्युमेंट तैयार किया गया है।बिहार के नवनिर्माण के लिए तैयार डॉक्युमेंट आगामी 21 तारीख़ को जनता के बीच रखा जाएगा।विज़न डॉक्युमेंट को पढ़े और उसी के आधार पर लोजपा के हर प्रत्याशी को आशीर्वाद दें।
4 लाख बिहारवासीयों के सुझाव से #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्युमेंट तैयार किया गया है।बिहार के नवनिर्माण के लिए तैयार डॉक्युमेंट आगामी 21 तारीख़ को जनता के बीच रखा जाएगा।विज़न डॉक्युमेंट को पढ़े और उसी के आधार पर लोजपा के हर प्रत्याशी को आशीर्वाद दें। #असम्भवनीतीश pic.twitter.com/Ix33Rtcunv
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 19, 2020
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपना बिहार-1st बिहारी-1st विजन डॉक्यूमेंट-2020 आज जारी कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, रोजगार, पलायन, कृषि, बाढ़-सूखा, शहरी और ग्रामीण विकास से लेकर कानून व्यवस्था, शासन प्रणाली से
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपना बिहार-1st बिहारी-1st विजन डॉक्यूमेंट-2020 आज जारी कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, रोजगार, पलायन, कृषि, बाढ़-सूखा, शहरी और ग्रामीण विकास से लेकर कानून व्यवस्था, शासन प्रणाली से pic.twitter.com/TEDW0Is1BG
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) October 21, 2020
लोजपा के घोषणा पत्र ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ विजन डाक्यूमेंट को लॉन्च करते हुए कहा कि पिता रामविलास पासवान के 51 साल के राजनीतिक अनुभव से तैयार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) October 21, 2020
जब यही करना था तो बीते 15 साल में क्या किया। बिहार में रोजगार के लिए क्या किया..? बिहार को सशक्त करने के लिए क्या किया। आज की तारीख में विकास के हर मापदंड में देश के बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। पलायन औऱ बाढ जैसे मुद्दों के लिए कुछ नहीं किया गया।
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) October 21, 2020
बता दें कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के श्राद्धकर्म के बाद आज पहली बार चिराग पासवान पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से वे घोषणा पत्र जारी करेंगे। चिराग इसी के साथ चुनाव प्रचार प्रसार अभियान की शुरूआत भी करेंगे।