बिहार में जैसे जैसे विधानसभा का पहला चरण के चुनाव पास आते जा रहे है, वैसे वैसे सभी पार्टी का प्रचार प्रसार तेज होता जा रहा है। सभी पार्टी अपने विपक्ष को घेरने में लगे हुए है। सभी पार्टी आए दिन अपने विरोधी पार्टी को अपने आरोपों से घेरने की कोशिश कर रहे है।
इसी को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज एक ट्वीट करके भाजपा पार्टी और नितीश कुमार पर आरोप लगाते हुए बिहार की बदहाली के दो जिम्मेवार ठरवाया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि जुमलेबाज + धोखेबाज = नाकाराराज बिहार की बदहाली के दो जिम्मेवार– भाजपा और नितीश कुमार जानिए, ‘सवा लाख करोड़ पैकेज’ की ‘ढोल की पोल’
जुमलेबाज + धोखेबाज = नाकाराराज
बिहार की बदहाली के दो जिम्मेवार–
भाजपा और नितीश कुमारजानिए, ‘सवा लाख करोड़ पैकेज’ की ‘ढोल की पोल’
हमारा बयान -: pic.twitter.com/wlLSEZ7qpd
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 20, 2020
रणदीप सुरजेवाला ने कहा मोदी और नीतीश का जुमला पैकेज जीरो साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका पैकेज झूठ का पुलिंदा तथा जनता को बरगलाने वाला है। सुरजेवाला ने कहा पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने सवा लाख को के पैकेज में से मात्र 1559 करोड़ रुपये का काम ही पूरा किया है।
जुमलेबाज + धोखेबाज ने किया ‘सियाराम’ से भी धोखा!
जो सियाराम के नहीं, वो किसी काम के नहीं… pic.twitter.com/T4bgNvKztk
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 20, 2020
सुरजेवाला बोले इस पैकेज में सबसे बड़ा हिस्सा नेशनल हाईवे निर्माण गंगा और कोसी नदी पर पुल का निर्माण तथा ओवर ब्रिज के निर्माण पर खर्च होना था। जिसके लिए 54413 करोड़ स्वीकृत किए गए थे।
हाल ही में भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह खुलासा किया है कि इस पैकेज में 44 राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का प्रस्ताव था जिसमें से पांच सालों में 27 पदों काम पूरे ही नहीं किए जा सके, जबकि 17 परियोजनाओं का डीपीआर भी अभी तक नहीं बना है।
आप को बता दे कि कोरोना वायरस की वजह से इस बार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए पहले फेज में वोट 28 अक्टूबर को डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।