‘द प्लूरल्स पार्टी’ की मुखिया व सीएम पद पर दावा करने वाली पुष्पम प्रिया ने आरोप लगाया कि बिहार में ईवीएम हैक कर ली गई हैं और उनकी पार्टी के वोट भाजपा ने अपने खाते में कर लिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दो जगह से चुनाव लड़ीं पुष्पम प्रिया मंगलवार को जारी मतगणना में दोनों सीटों से काफी पीछे चल रही हैं।
उन्होंने मंगलवार दोपहर में ट्वीट कर यह आरोप लगाया। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा देखें बूथ डेटा, PLOTALS वोट स्टोलन!
SEE BOOTHWISE DATA, PLURALS VOTES STOLEN!
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020
पुष्पम प्रिया ने आगे लिखा भाजपा ने चुनाव को अंजाम दिया। सभी बूथों पर राजग को हस्तांतरित किए गए वोट।
BJP RIGGED THE ELECTION. PLURALS VOTES TRANSFERRED TO NDA ON ALL BOOTHS.
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020
कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट करके लिखा जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है!
चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये! 🙏
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020
प्रिया ने आगे लिखा चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये!
चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये! 🙏
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020
बिस्फी विधानसभा सीट पर किस्म आजमाने उतरीं पुष्मप प्रिया पीछे चल रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां पर मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के फैयाज अहमद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरिभूषण ठाकुर के बीच है।
बांकीपुर सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा प्रिया के लिए चुनौती बने हैं तो बिस्फी में राजद के फैयाज अहमद और बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर घेरे हुए हैं।
पुष्पम प्रिया को पूरे चुनाव अभियान के दौरान काले रंग के कपड़े पहने देखा गया। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में पुष्पम प्रिया ने कहा कि वह काले कपड़े इसलिए पहनती हैं, क्योंकि देश के बाकी नेता उजले कपड़े पहनते हैं। संविधान में कोई ड्रेस कोड नहीं होता है। ऐसे में जिसकी जो मर्जी हो, वह उस रंग की ड्रेस पहन सकता है।
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ने वाली पुष्पम प्रिया ने करीब साल भर पहले हिंदी और अंग्रेजी के अखबारों में फुल पेज एड देकर खुद को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया था।
इतना नहीं नहीं, उन्होंने बिहार चुनाव में बदलाव की बात करते हुए डॉक्टरों, इंजीनियरों, समाजसेवियों, शिक्षकों, प्रोफेसर और किसानों को टिकट दिया था। लेकिन, उनका यह सोशल इंजीनियरिंग फेल होता हुआ नजर आ रहा है। पुष्पम प्रिया जेडीयू के एमएलसी विनोद चोधरी की बेटी हैं।