मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दरबार में देशभर की बड़ी हस्तियों का आना जारी है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

उज्जैन दिनांक 25 अप्रैल 2026 को बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए। भस्म आरती के दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल के चरणों में माथा टेक देश और बिहार राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से विजय कुमार सिन्हा का स्वागत और सत्कार किया गया। महाकाल नगरी में लगातार बढ़ रही आस्था के बीच देशभर से नेता और श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट