बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैमूर के रामगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में राजद और लालू परिवार को निशाने पर लिया।
लालू यादव पर निशाना साधते हुए यूपी सीएम ने कहा कि राजद की सरकार ने गरीबों का राशन तो खाया साथ ही गाय और भैंस का चारा भी खा लिया। यूपी सीएम ने इस दौरान बताया कि हमारी सरकार ने पाकिस्तान में घर में घुसकर भी मारा और भगवान राम का मंदिर भी बनवा दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने से देश में कोरोना से जंग चल रही है। अपने संबोधन में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजद और लालू परिवार को निशाने पर लिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट के बीच केंद्र और राज्य सरकार ने मुफ्त में राशन दिया, अगर राजद सरकार होती तो ऐसा ना हो पाता। हम लोग विकास की बात की करते हैं और वो लोग सिर्फ परिवार और जाति की बात करते हैं।
कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जनसभा को संबोधित करते हुए।
लाइव देखें : https://t.co/bgRgenPN2Y
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 20, 2020
आप को बता दें की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में कम से कम 18 रैलियों को संबोधित करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में स्टार प्रचारक के रूप खासकर उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की बहुत मांग है क्योकि गोरखनाथ पीठ को उच्च सम्मान में रखा जाता है और योगी आदित्यनाथ बहुत सम्मानित संत हैं।
मुख्यमंत्री एक दिन में औसतन तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह मंगलवार को रामगढ़, अरवल और काराकाट निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे और बुधवार को पार्टी सूत्रों के अनुसार वह जमुई, तरारी और पालीगंज में रैलियों को संबोधित करेंगे।
इन छह सीटों में से तरारी में सीपीआई (एमएल) और अरवल, काराकाट, जमुई और पालीगंज में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जीत हासिल की थी। भाजपा की एकमात्र सीट जहां पहले चरण में मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे, वह रामगढ़ है।
आप को बता दे कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर सभी पार्टी लगातार चुनाव प्रचार कर रही है। सभी पार्टी ने अपनी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी है, और रैली कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार चुनाव में 12 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं और पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाई है।