1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: राहुल गाँधी नवादा और भागलपुर में करेगी रैली

बिहार विधानसभा चुनाव: राहुल गाँधी नवादा और भागलपुर में करेगी रैली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार विधानसभा चुनाव: राहुल गाँधी नवादा और भागलपुर में करेगी रैली

बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरो से शुरू हो चूका है और हर राजनीतिक पार्टियों की ओर से रैलियां की जा रही हैं। रैली में सभी पार्टी अपने विरोधी पार्टी पर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे है।

कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर अपने नेताओं की रैली करानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए वोटरों से महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी दो रैलियो को संबोधित करेंगे। पहली रैली नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा सीट पर होगी, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव मौजूद रह सकते हैं।

दूसरी रैली भागलपुर विधानसभा सीट पर होगी। इसके अलावा दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल गांधी रैली कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...