रिपोर्ट: अनुष्का सिंह
Entertainment News: टेलीविजन के सबसे पसंदीदा और विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को 15वां सीजन ने शुरू होते ही धूम मचा दी है। यह शो दर्शकों कों काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच जारी नोकझोंक और तरकार शो में मसाले का काम कर रही है। तो वहीं मायशान और तेजरन का लव एंगल इसे काफी दिलचस्प बना रहा है। और बाकी बची-कुची कसर शो में लगातार हो रहे टास्क पूरी कर देते हैं। शो के शुरू हुए 4 हफ्ते से ज्यादा का सम हो चुका है।
तो वहीं हर वीकेंड के वार की तरह इस बार सलमान फिर बिग बॉस हाउस पहुंचे। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ घरवालों की जमकर क्लास लगाई बल्कि घर के सदस्यों से कई मजेदार टास्क करवाए। इसी बीच शो में प्रसारित हुए एपिसोड के दौरान सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स का जीके और मैथ्स टेस्ट करते नजर आए। जहाँ सलमान ने घरवालों से कुछ सवाल-जवाब किए। उन्होंने आसिम के भाई उमर से पूछा कि इंसान के शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं। मगर उमर का जवाब सुन सलमान सहित सभी दंग रह गए।
दरअसल पहले सलमान ने अफसाना से पूछा कि एक इंसान के शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं। जिसका जवाब देते हुए अफसाना ने कहा कि 200 से ऊपर। जिससे साफ पता चल रहा था कि उन्हें एग्जेक्ट ऑन्सर नहीं पता। इसके बाद सलमान ने शमिता से वही सवाल पूछा। जिसके बाद शमिता ने कहा करीब 250। शमिता का जवाब सुनकर सलमान उनका खूब मजाक उड़ाते हैं, और हसते हुऐ कहते हैं कि ये जीएसटी मिला कर है या हटाकर। अब सलमान इस सवाल का सही जवाब पाने के लिए डॉक्टर उमर रियाज की तरफ मुडते हैं। मगर उमर का जवाब सुन वहाँ मौजूद सभी लोग शौक हो जाते हैं।
दरअसल उमर ने जवाब दिया कि इंसान के शरीर में 106 हड्डियां होती हैं। उनका जवाब सुनर घरवाले पूछते हैं कि उन्हे कौन सी एमबीबीएस की डिग्री मिली है, और उन्होने कहाँ से एमबीबीएस किया है। इसके बाद उमर 106 और 206 में कन्फ्यूज नजर आते हैं। अंत में अफसाना खान सही जवाब देते हुए कहती हैं कि इंसान के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं।
बता दें कि शो के हालिया वीकेंड का वार में कैटरीना कैफ़, रोहित शेट्टी संग बादशाह ने शिरकत की थी। उन्होंने सलमान खान के साथ मिलकर डांस किया और माहौल बना दिया। इसके अलावा शो में वे कंटेस्टेंट्स से भी मिले और उन्हें टास्क दिए।