रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मेरठ: केंद्र के कृषि कानून को ढाई महीने हो गए है लकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। दोनों पक्षों के बीच की आपसी सहमति का इंतज़ार हर किसी को है। इसी बीच भाजपा के मंत्री का एक बड़ा बयान सामने आया है।
दरअसल, केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान आम बजट को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने बताया कि कब तक किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा।
आज मेरठ में लोक कल्याणकारी, ऐतिहासिक बजट को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री @drsanjeevbalyan जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री @MohitBeniwalBJP जी, मेरठ प्रभारी श्री @PankajSinghBJP मेरठ सांसद श्री @MP_Meerut जी ने प्रेस वार्ता की। pic.twitter.com/IGkf6AMP2V
— Bjp West UP (@upwestbjp) February 7, 2021
बजट के विषय में बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में बजट काफी कठिन काम था, लेकिन सरकार ने स्वास्थ्य, सड़क और कृषि के क्षेत्र में अधिक बजट उपलब्ध कराया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर दो लाख करोड़ का बजट किया गया है।
उन्होनें कहा कि कोरोना के बाद भारत मास्क, सैनिटाइजर न केवल बनाया बल्कि निर्यात भी किया। कोरोना काल के दौरान गरीब को राशन और पैसे से हर संभव मदद की गई। मोदी सरकार ने आम बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। कृषि क्षेत्र पर भी सरकार खास ध्यान देते हुए करीब एक लाख 52 हजार करोड़ का बजट रखा।
किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। सरकार समाधान निकालने पर काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब आंदोलन में किसान कम और नेता ज्यादा हो गए हैं। किसानों के आंदोलन के पीछे विभिन्न दलों के नेता अधिक शामिल हो रहे हैं। आंदोलन का राजनीतिकरण हो गया है।