1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बड़ी खबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बड़ी खबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव

आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि अमित शाह को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

आपको बता दे, अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा है, कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। आगे उन्होंने लिखा कि मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...