1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बड़ी खबर : इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगी मौनी रॉय, करने वाली है इससे शादी

बड़ी खबर : इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगी मौनी रॉय, करने वाली है इससे शादी

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वो सुर्खियों में किसी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि शादी को लेकर है। जी हां, खबरों की मानें तो मौनी रॉय बहुत जल्द शादी करने जा रही है, वो भी किसी फिल्म एक्टर से नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन से। वो भी दुबई की बिजनेसमैन से।

आपको बता दें कि मौनी रॉय सूरज नांबियर के साथ डेटिंग अफवाहों को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि मौनी रॉय ने अपने ब्यॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ अपने संबंधों को लंबे समय तक गुप्त रखा था। लेकिन साल 2020 के अगस्त के महीने में मौनी रॉय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती दिखाई दी थी जिसमें एक्ट्रेस अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट होती दिखाई दीं।

सूत्रों के अनुसार, मौनी रॉय का रिश्ता उनके परिवार को भी स्वीकार है। आपको बता दें कि मौनी रॉय की मां ने कुछ दिनों पहले ही सूरज के परिवार से मुलाकात की है। ये मीटिंग मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी, जो मौनी रॉय की करीबी दोस्त हैं।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

आपको बता दें कि अपने करियर की शुरुआत में मौनी रॉय का नाम टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर के साथ जोड़ा गया था। टीवी शो देवों के देव महादेव के एक्टर मोहित रैना के साथ भी उनके रिश्तो को लेकर कई खबर सामने आई थी।

इसके अलावा एक्टर गौरव चोपड़ा फिल्म ब्रह्मास्त्र निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ भी उनके रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई थीं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...