1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मोदी सरकार का बड़ा निर्णय : 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा, पढ़िए

मोदी सरकार का बड़ा निर्णय : 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोदी सरकार का बड़ा निर्णय : 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा, पढ़िए

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कई बड़े निर्णय लिए गए है जिसमें सबसे बड़ा निर्णय 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का निर्णय है।

आज केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को अपनी मंजूरी दे दी है।

आपको बता दे कि इससे राजकोषीय खजाने पर 3,737 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय कैबिनेट से जुड़े फैसले की जानकारी देते हुए यह बात कही।

जावड़ेकर ने कहा कि कर्मचारियों को विजयादशमी से पहले प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना के तहत एकल किस्त में बोनस दिया जाएगा। इस निर्णय के अलावा एक बड़ा निर्णय जम्मू और कश्मीर में चुनाव करवाने का निर्णय रहा।

इस निर्णय की जानकारी देते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने बताया, ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर चुनाव होगा। अब जम्मू-कश्मीर में भी त्रिस्तरीय पंचायत होगी और इसके लिए उन्हें आर्थिक सत्ता भी मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अभी चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और लोग मताधिकार से अपने जनप्रतिनिधि को चुनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जो वादा किया था, वह पूरा हो गया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लोकतांत्रिक व्यवस्था पूरी होगी और इससे लोगों के हाथ में सत्ता आएगी। कश्मीर का एक दुख था कि सत्ता लोगों के पास नहीं, चंद लोगों के पास थी और अब यह आम लोगों के हाथ में आ गई है। यह बहुत बड़ा बदलाव है और इसका स्वागत पूरी कश्मीर घाटी और जम्मू करेगी।

इसके अलावा आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ इकोनॉमी में सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभागों को व्यय बढ़ाने को कहा गया है, जिसका कई गुना अधिक लाभ देखने को मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...