दिल्ली सरकार शहर के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक बड़ी योजना लेकर आ रही है। खबर है की दिल्ली सरकार रेहड़ी पटरी वालों को 20 हजार रूपये तक का लोन उपलब्ध कराएगी।
राजधानी में करीब पांच लाख रेहड़ी-पटरी वाले हैं लेकिन केवल 1.3 लाख ने ही अपना पंजीकरण नगर निगम और एनडीएमसी में कराया हुआ है।
आपको बता दे कि दिल्ली सरकार की एससी, एसटी, व अल्यसंख्यक निगम की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्रपाल गौतम भी मौजूद रहे।
दिल्ली सरकार इन रेहड़ी वालों को 20 हजार रूपये तक का ब्याज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराएगी ताकि इन्हे साहूकारों के चंगुल से मुक्त किया जा सके।