1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 23100 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 23100 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 23100 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद गुरुवार शाम को पहली कैबिनेट बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में किसान और  कोरोना जैसे प्रमुख मुद्दों पर अहम फैसले लिए गए। कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए 23100 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान किया गया है। जबकि  एक लाख करोड़ रुपये मंडी के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

आपको बता दें कि कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और नरेंद्र सिंह तोमर ने ये जानकारियां दीं है। शाम पांच बजे बुलाई गई बैठक तकरीबन घंटेभर तक चली। पीएम के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार मंडियों का सशक्तिकरण चाहती है। सरकार ने अहम फैसला लिया है, जिसके तहत एक लाख करोड़ रुपये मंडी के जरिए किसानों तक पहुंचेगा।

इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि APMC मंडियों को और मजबूत किया जा रहा है। कृषि मंडियों को और संसाधन दिया जाएगा। मंडियां खत्म नहीं होने वाली हैं। तोमर ने आगे कहा, ”हमारे देश में एक बड़ा क्षेत्र है, जहां नारियल की खेती होती है। नारियल का प्रोडक्शन बढ़े, इसके लिए नारियल बोर्ड 1981 में बना था। इस बोर्ड में सरकार संशोधन करने जा रही है। बोर्ड का अध्यक्ष किसान पृष्ठभूमि से होगा और वह जमीन की हालात को सही से समझ सकेगा। इसके अलावा, एग्जीक्यूटिव पावर के लिए एक सीईओ बनाया जाएगा। बोर्ड में दो तरह के सदस्य होंगे।”

जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि हेल्थ सेक्टर में अहम फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की जा रही है। 20 हजार नए ICU बेड को तैयार किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...