लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी जंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके दे रही है।
कांग्रेस का काफिला भाजपा में दाखिल हो रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुड्डू शर्मा के नेतृत्व में कई दिग्गजों ने पकड़ी बीजेपी की राह। कांग्रेस को बड़ा झटका। 4 अप्रैल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में थामा था भाजपा का दामन।
भाजपा स्थापना दिवस पर सैकड़ो समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के दिये थे संकेत,आज सैकड़ो समर्थकों के काफिले के साथ पहुँचे भाजपा कार्यालय विजय भवन, सभी ने थामा भाजपा का दामन, लोकसभा चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत, दिलाई भाजपा की सदस्यता।