सेंट्रल हॉल में विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आरजेडी के नेता तेजस्वी ने सीएम नितीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसे बहुत कम उदाहरण होंगे, जहां तीसरे नंबर की पार्टी के व्यक्ति को किसी राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया हो।
आगे उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है। दरअसल, यह एनडीए सरकार चोर दरवाजे से बनी है। उन्होंने कहा, बेशक सरकार एनडीए की हो, लेकिन राजद को भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं। राजद को 23.5 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं भाजपा को केवल 20 फीसदी वोट मिले हैं।
भाजपा नीत नीतीश सरकार ने वादानुसार अगर एक महीने के अंदर 19 लाख नौकरी नहीं दी तो खेत-खलिहानों से लेकर सड़कों पर विशाल जन आन्दोलन होगा।
1 करोड़ 56 लाख मतदाताओं ने कमाई,दवाई, पढ़ाई,सिंचाई जैसे हमारे मुद्दों पर भरोसा किया है।हम उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।कड़ा संघर्ष जारी रहेगा
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 23, 2020
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे बताएं कि बतौर उप मुख्यमंत्री मेरे कार्यकाल में कौन से आरोप लगे थे ? उन्होंने साफ किया कि बतौर उपमुख्यमंत्री मेरे ऊपर एक भी आरोप नहीं लगे, जो आरोप मुझ पर लगाये गये हैं, वह उस समय के हैं, जब मेरी मूंछें भी नहीं आयी थीं।
उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा नीत नीतीश सरकार ने वादानुसार अगर एक महीने के अंदर 19 लाख नौकरी नहीं दी तो खेत-खलिहानों से लेकर सड़कों पर विशाल जन आन्दोलन होगा। 1 करोड़ 56 लाख मतदाताओं ने कमाई,दवाई, पढ़ाई,सिंचाई जैसे हमारे मुद्दों पर भरोसा किया है।हम उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।कड़ा संघर्ष जारी रहेगा।
भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह श्री नीतीश कुमार जी का भ्रष्ट अशिष्ट गिरोह मेरे ‘नेता प्रतिपक्ष’ बनने व विधायक पद की शपथ ग्रहण से पहले ही 10 लाख नौकरियों का विमर्श शुरू करने पर मेरा इस्तीफा माँग रहा था।
अभी तो एक भ्रष्टाचारी आउट हुआ है। देखते जाइए बाकी भी होंगे। जनादेश हमारे साथ है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 23, 2020
उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह श्री नीतीश कुमार जी का भ्रष्ट अशिष्ट गिरोह मेरे ‘नेता प्रतिपक्ष’ बनने व विधायक पद की शपथ ग्रहण से पहले ही 10 लाख नौकरियों का विमर्श शुरू करने पर मेरा इस्तीफा माँग रहा था। अभी तो एक भ्रष्टाचारी आउट हुआ है। देखते जाइए बाकी भी होंगे। जनादेश हमारे साथ है।