भोपाल नगर निगम का करीब 3500 करोड़ का बजट आज पेश कर दिया गया। परिषद की बैठक में बजट को लेकर चर्चा हुई, वहीं हल्का हंगामा भी देखने को मिला। इस बजट में आम जनता को राहत देते हुए प्रॉपर्टी और जल कर में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
वहीं शहर के विकास के लिए कई नए प्रस्ताव रखे गए हैं। नगर निगम ने 14 नई पार्किंग बनाने की घोषणा की है, जिनमें से 5 मेट्रो स्टेशनों के नीचे विकसित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
हालांकि, पिछले बजट के कई वादे अब भी अधूरे हैं। 7 हेरिटेज गेट और गीता भवन परियोजना का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए।
साथ ही, स्मार्ट पास और टैक्स सुधार जैसे पुराने वादों के अधूरे रहने पर भी परिषद में चर्चा हुई। कुल मिलाकर, नए वादों और पुराने अधूरे कामों के बीच यह बजट शहर के विकास की नई रूपरेखा पेश करता है, लेकिन चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।