1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. BHARATPOL: गृह मंत्री अमित शाह ने आज ‘भारतपोल पोर्टल’ का किया शुभारंभ, अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा

BHARATPOL: गृह मंत्री अमित शाह ने आज ‘भारतपोल पोर्टल’ का किया शुभारंभ, अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारतपोल पोर्टल को लॉन्च किया। इस पोर्टल को सीबीआई द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना है।

By: Rekha 
Updated:
BHARATPOL: गृह मंत्री अमित शाह ने आज ‘भारतपोल पोर्टल’ का किया शुभारंभ, अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारतपोल पोर्टल को लॉन्च किया। इस पोर्टल को सीबीआई द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना है।

अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “आज के दौर में आधुनिक तकनीक और सेवाओं का उपयोग करना बेहद जरूरी है। भारतपोल पोर्टल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और एक सुरक्षित भारत बनाने के हमारे सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

भारतपोल पोर्टल की विशेषताएं

इंटरपोल लाइजनिंग ऑफिसर (ILO) के जरिए समन्वय: पोर्टल पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त, और शाखा प्रमुखों के यूनिट ऑफिसर से जुड़ने में मदद करेगा।

संचार साधनों में सुधार: अब तक पत्र, ईमेल और फैक्स का उपयोग किया जाता था। ‘भारतपोल’ इन सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और तेज बनाएगा।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग: पोर्टल विदेशों में छिपे भगोड़ों और अन्य मामलों में इंटरपोल से सूचना मांगने की सुविधा देगा।

सीबीआई की भूमिका: सीबीआई, जो भारत का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है, इंटरपोल से जुड़े मामलों में आवश्यक जानकारी मांगने और अन्य देशों की सहायता के लिए डेटा साझा करेगी।
जांच एजेंसियों को होगा फायदा

‘भारतपोल’ एक आधुनिक मंच प्रदान करेगा जो राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय एजेंसियों को तेजी से और प्रभावी ढंग से डेटा साझा करने में सक्षम बनाएगा। इससे अपराधियों पर नकेल कसने और इंटरपोल के सदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भारतपोल देश की जांच एजेंसियों और राज्यों की पुलिस को साइबर क्राइम, फाइनेंशियल फ्रॉड, आतंकवाद और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा।

भारतपोल पोर्टल: कैसे करेगा काम?

इंटरनेशनल सहयोग:

भारतपोल के जरिए भारतीय जांच एजेंसियां इंटरपोल और अन्य देशों की जांच एजेंसियों से अपराधियों और अपराध से संबंधित डेटा तुरंत साझा कर सकेंगी।
विदेश भागे अपराधियों को पकड़ने और प्रत्यर्पण प्रक्रिया में तेजी आएगी।
सीबीआई की भूमिका:

CBI इस पोर्टल का मुख्य संचालनकर्ता होगा।

यह अन्य देशों से मदद मांगने और क्राइम डेटा साझा करने का माध्यम बनेगा।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मदद

राज्यों की पुलिस बल इंटरपोल से जानकारी मांगने और विदेशी सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने में सक्षम होगी।

अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में बड़ी मदद

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, साइबर क्राइम, फाइनेंशियल फ्रॉड, मानव तस्करी, ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध जैसे मामलों में भारतपोल एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगा।

35 सीबीआई अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह 35 सीबीआई अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट जांच के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करेंगे। इनमें राष्ट्रपति पुलिस पदक और केंद्रीय गृह मंत्री के पदक प्राप्त अधिकारी शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...