1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भूमि पूजन से पहले सीएम योगी ने सभी रामभक्तों को बधाई दी, पढ़े

भूमि पूजन से पहले सीएम योगी ने सभी रामभक्तों को बधाई दी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भूमि पूजन से पहले सीएम योगी ने सभी रामभक्तों को बधाई दी, पढ़े

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की शुभ घड़ी आज आ गई है और खुद पीएम मोदी के हाथों मंदिर का शिलान्यास होने वाला है।

इससे पहले आज सुबह सीएम योगी ने रामचरित मानस की चौपाई को ट्वीट करते हुए सभी रामभक्तों को बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट किया, “जासु बिरहं सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पांती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।

आगे उन्होंने लिखा कि प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई, जय श्री राम।

बता दे, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीयों से सजाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...