नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिन शेष है, उससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की जनता से बड़ी भावुक अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि शनिवार को असम के चबुआ में लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि एक चायवाला आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा। उन्होंने कहा कि, मैं आपको यह आश्वस्त करता हूं कि एनडीए सरकार चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेगी।
#WATCH: “..Ek chaiwala, aapke dard ko nahi samjhega toh kaun samjhega.. I assure you that NDA govt will accelerate the efforts to further improve the quality of life for tea garden workers,” says Prime Minister Narendra Modi in Chabua#AssamAssemblyPolls pic.twitter.com/qWExloyBMW
— ANI (@ANI) March 20, 2021
इसके साथ ही विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन पार्टियों के साथ हाथ मिला लिया है जो असम की संस्कृति और विरासत के लिए खतरा है। असम के हर हिस्से का विकास बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। हम राज्य की संस्कृति और विरासत को सुरक्षित रखने के प्रति संकल्पित है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस असम की जनता से बहुत दूर चली गई है। कुछ दिन पहले उन्होंने श्रीलंका की फोटो को शेयर करते हुए बताया कि वह असम की है। यह असम की खूबसूरती के प्रति नाइंसाफी और अपमान है।
उन्होंने कहा कि, “मुझे यह देखकर दुख हुआ कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश पर 50-55 साल तक राज किया, उसने उन लोगों का समर्थन किया जो भारत की चाय की छवि को बर्बाद कर देना चाहते थे। क्या आप उस पार्टी को माफ करोगे? क्या उन्हें सजा मिलनी चाहिए या नहीं?”
प्रधानमंत्री ने कहा कि, “असम की चाय को बदनाम करने के लिए टूलकिट सर्कुलेट किया गया। कांग्रेस पार्टी ने उन टूलकिट बनानेवालों का समर्थन किया और उसके बाद असम में वोट मांगने का उसे साहस है। क्या हम इसे भूल सकते हैं?” आपको बता दें कि असम में 27 मार्च से 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जो तीन चरणों में होगा।