1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: दो फौजियों ने रिटायर फौजी का किया अपहरण

बरेली: दो फौजियों ने रिटायर फौजी का किया अपहरण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: दो फौजियों ने रिटायर फौजी का किया अपहरण

{ बरेली से दीपका कुमार की रिपोर्ट }

बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडारी अभयचन्द्र के निवासी रिटायर फौजी डालचंद्र का कहना है कि रात के बारह बजे के समय मे एक शादी में शामिल हो कर वापस अपने घर आ गए थे और घर का गेट बंद कर दिया।

रात में कुछ लोग बुलेरो गाड़ी में बैठकर आये और गेट पर खड़े होकर आवाज देने लगे जिसे सुनकर डालचंद्र बाहर निकल आये, बाहर आने पर उन लोगो ने मुँह ढककर अपने गाड़ी में डालकर हाइवे पर आ गए थे।

हंगामा होने पर डालचंद्र के परिवार के लोग ने घटना के बारे में बहेड़ी कोतवाली पुलिस को सूचित किया जिस पर नैनीताल बरेली हाइवे पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। हाइवे पर स्थित देवरनिया थाने की पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा कर अपहरण करने वाले बदमाशों को बोलेरो गाड़ी सहित दबोच कर रिटायर फौजी को छुड़ा लिया।

सभी बदमाशों के पकड़ने के बाद पुलिस को जब यह जानकारी हुई पकड़े गए बदमाशों में दो लोग भगवान दास व नेत्रपाल फौजी है तो सभी पुलिस कर्मी हैरान हो गये। फिलहाल देवरनिया थाने की पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को बहेड़ी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...