{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
बरेली में हिन्दू मुस्लिम एकता की सच्ची मिसाल देखने को मिली है, दरअसल जनपद बरेली निवासी गर्भवती महिला तरन्नुम जिसका पति जनपद नोएडा में मजदूरी करने जाने के दौरान लाकडाउन में नोएडा में फंस गये थे।
अचानक तरन्नुम को प्रसव पीड़ा का आभास होने पर जनपद बरेली पुलिस से मदद की गुहार लगायी गयी तो बरेली पुलिस द्वारा तत्काल मेडिकल उपचार हेतु अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा महिला की देखरेख करने हेतु उसके पति को नोएडा से बरेली लाने में मदद करने हेतु तत्काल नोएडा पुलिस के एसीपी श्री रणविजय सिंह से सम्पर्क कर बरेली तक लाने की व्यवस्था करायी गयी।
जिसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार को यह लोग अपने घर में शिफ्ट हो गए। तमन्ना और अनीस ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम नोएडा के एसीपी के नाम पर मोहम्मद रणविजय खान रखा है।
एसीपी ने उनसे वादा किया है कि भविष्य में बेटे की शिक्षा व स्वास्थ्य की कोई समस्या आए तो उनसे संपर्क करें। तमन्ना ने खाकी का धन्यवाद भी किया ,तमन्ना ने कहा मुझे नया जीवन देने वाली खाकी है पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया। कमिश्नर नोएडा का भी उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद किया उनका कहना है की यह अहसान मै जीवन भर नहीं भूल पाऊंगी।