1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: वसूली के लिए गई सहकारी बैंक की टीम पर हुआ हमला

बरेली: वसूली के लिए गई सहकारी बैंक की टीम पर हुआ हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: वसूली के लिए गई सहकारी बैंक की टीम पर हुआ हमला

{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }

खबर बरेली से है जहां वसूली के लिए गई सहकारी बैंक की टीम पर हमला हुआ है और हमलावरों ने कार में मिट्टी का तेल डालकर कार ड्राइवर को जिन्दा जलाने की कोशिश भी की लेकिन मौके पर पहुंची डायल 112 को देखकर हमलावर भाग गए।

दरअसल सहकारी बैंक टीम के अनिल कुमार का आरोप है कि बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के चंदमुण्डिया के निवासी हरपाल ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से तीन लाख रुपए खेती करने के लिए लोन ले रखा था।

जिसमें काफी समय बीत जाने के बाद भी हरपाल ने सहकारी बैंक की लोन किस्तें जमा तक नहीं कि है तो सहकारी बैंक ने टीम बनाकर वसूली के लिए भेजा था। जब हमारी टीम कार से (U K 06 AM 0080)चंदमुण्डिया गांव हरपाल के घर पहुंची तो हरपाल व अन्य लोग टीम पर हमला कर दिया।

जिसमें हमारी टीम के लोग जान बचा कर भागे वही कार में बैठे ड्राइवर पर मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जलाने की कोशिश भी की, किसी तरह से डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई जिसे देखकर हमला वर भाग गए। फिलहाल टीम की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...