{बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
बरेली के गांव मानपुर में बीती रात हथियारबंद नकाबपोशो बदमाशों ने गृह स्वामी को असलहों के बल पर बंधक बनाकर लाखों की नगदी और आभूषण लूटपाट कर फरार हो गए, पीड़ित ने इस लूटपाट के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बीती रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर बदमाशों ने विंडो तोड़कर घर के कमरों में रखी सत्तर हजार की नगदी व अस्सी तोला सोना परिजनों को तमंचे की नोक पर लूट कर ले गए, जानकारी के अनुसार बरेली जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी राजकुमार सिंह अपनी बहन ऋषि वाला के साथ घर में सोया हुआ था।

रात्रि में बदमाशों ने घर के सामने वाली विंडो तोड़कर घर में घुस गए और चारपाई पर ही परिजनों को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और कमरे में रखी सत्तर हज़ार की नकदी व लॉकर में रखे सोने-चांदी के अस्सी तोले सोने के कीमती गहने समेट कर लगभग तीस लाख का सामान लूट कर ले गए।

बदमाशों ने गृह स्वामी और उसकी बहन को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा कर भाग गए घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बहेड़ी व थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट लिए हैं और जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।