{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में आयोजित जलसे में 20 राज्यों के 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे वही इस दौराम जांच में सामने आया है की यहां बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी शामिल हुए थे। ये लोग अपने राज्य लौटे और देशभर में बीमारी का प्रसार कर दिया।
इस जमात के कारण अब पूरा देश कोरोना के संकट में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। देश के 18 से अधिक राज्यों में ये लोग गए है और एक अनुमान के मुताबिक 5000 से अधिक लोगों के ये सम्पर्क में आये है। बरेली में भी दिल्ली जाकर जलसे में शिरकत करने वाले तब्लीगी जमात के लोगों की लगातार तलाश की जा रही है।
तब्लीगी जमात के जलसे में हिस्सा लेकर 11 लोग लौटे हैैं। तहसीलदार आनंद तिवारी ने कस्बे के एक मुहल्ला स्थित उनके घर पर नोटिस लगाते हुए लिखा की सबको एकांतवास में भेजा जा रहा है।
बता दें कि पूरे साल मरकज में रोज 7 से 8 हजार लोग मौजूद रहते हैं। जोड़ या मशवरे के दौरान इनकी तादाद 12-13 हजार या उससे भी ज्यादा हो जाती है।