1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. बीते वित्त वर्ष में बैंक धोखाधड़ी बढ़ी : 1.85 लाख करोड़ रुपये फंसे

बीते वित्त वर्ष में बैंक धोखाधड़ी बढ़ी : 1.85 लाख करोड़ रुपये फंसे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीते वित्त वर्ष में बैंक धोखाधड़ी बढ़ी : 1.85 लाख करोड़ रुपये फंसे

मोदी सरकार की लाख कोशिश के बाद भी बैंक फ्रॉड रुकने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में जारी हुई आरबीआई की एक रिपोर्ट में बैंक फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि वाणिज्यिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने धोखाधड़ी के 84,545 मामलों की पहचान की है और कुल रकम 1.85 लाख करोड़ रही है।

आरबीआई ने बताया कि सबसे अधिक 63,259 शिकायतें एसबीआई की थीं और इसके बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक का स्थान था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...