1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया: घरेलू विवाद में जली महिला की इलाज के दौरान मौत

बलिया: घरेलू विवाद में जली महिला की इलाज के दौरान मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलिया: घरेलू विवाद में जली महिला की इलाज के दौरान मौत

{ बलिया से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में आठ फरवरी की शाम घरेलू विवाद के बाद आग में जली महिला की गुरुवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर गांव के प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इससे गांव में खलबली मच गई है। सलेमपुर निवासी उषा देवी (32) पत्नी दिनेश यादव संदिग्ध परिस्थितियों में आग में बुरी तरह जल गई थीं। घटना के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। उषा की मौत के बाद मामले में अब तक ढुलमुल रवैया अपना रही पुलिस भी हरकत में आई और मृतक के पति की तहरीर पर ग्राम प्रधान कैमुद्दीन अंसारी समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छोटी सी पारिवारिक विवाद की घटना ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप अख्तियार किया कि उसकी आंच में जहां एक जिदगी स्वाहा हो गई।और महिला का एक मरने से पहले पुलिस को दिया बयान का वीडियो भी वायरल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...