1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. बुरी खबर : मूडीज का अनुमान, इस साल अर्थव्यवस्था में 11.5 फीसदी की गिरावट आ सकती है

बुरी खबर : मूडीज का अनुमान, इस साल अर्थव्यवस्था में 11.5 फीसदी की गिरावट आ सकती है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुरी खबर : मूडीज का अनुमान, इस साल अर्थव्यवस्था में 11.5 फीसदी की गिरावट आ सकती है

भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर एक बुरी खबर है। दरअसल मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 11.5 प्रतिशत की कमी आने का नया अनुमान व्यक्त किया है।

आपको बता दे कि इससे पहले मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था में चार प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। .

मूडीज ने कहा, अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली में गहरे दबाव से देश की वित्तीय मजबूती में और गिरावट आ सकती है और इससे साख पर दबाव और बढ़ सकता है।

मूडीज ने कहा कि उसका अनुमान है कि 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

इसके अलावा मूडीज ने कहा है कि हालांकि अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 10.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।

घरेलू रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल और इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रमश: 9 प्रतिशत और 11.8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...