1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भूमि पूजन से पहले रोशनी से नहा उठी अयोध्या, पढ़िए

भूमि पूजन से पहले रोशनी से नहा उठी अयोध्या, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भूमि पूजन से पहले रोशनी से नहा उठी अयोध्या, पढ़िए

आज अयोध्या में मंदिर भूमि पूजन है और उसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। आज खुद पीएम मोदी अभिजीत मुहूर्त में चांदी की ईंट रखकर मंदिर निर्माण की औपचरिक शुरूआत करेंगे।

मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, अध्यक्ष श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रमहंत नृत्य गोपाल दास, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ही मौजूद रहेंगे।

इससे पहले शाम को राम अर्चना हुई और इस अवसर पर पूरी अयोध्या रोशनी से नहा उठी। हर ओर ‘श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, श्री राम जय राम जय जय राम’ की गूंज थी।

हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का भी पाठ लगभग हर घर में चल रहा था। ऐसा लग रहा था मानो हर गली, हर भवन, हर कोना, हर दिशा तरंगित हो उठी हो।

नया घाट और राम की पैडी से हनुमानगढी तक मार्ग के दोनों ओर मिट्टी के दीये प्रज्जवलित किए गए। रोशनी से नहाई अयोध्या में हर ओर प्रसन्नता का वातावरण था।

सरयू नदी का पुल भी रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ था और रोशनी से नहायी सरयू मनोरम लग रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...