1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका का दावा- इसी साल आएगा वैक्सीन

ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका का दावा- इसी साल आएगा वैक्सीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका का दावा- इसी साल आएगा वैक्सीन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल्स के दौरान एक वॉलेंटियर की तबियत खराब होने के बाद इसका परीक्षण रोक दिया गया है।

हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इस घटना से हताश या निराश होने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन के ट्रायल्स में ऐसा होता रहता है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित वैक्सीन कोवीशील्ड का भारत में फेज-2 और फेज-3 का कम्बाइंड ट्रायल्स चल रहा है। यह करने वाली सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में भी ट्रायल्स रोक दिए हैं।

जेनेवा में WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन के ट्रायल्स पर ब्रेक लगना कोई झटका नहीं है।

एस्ट्राजेनेका के सीईओ पास्कल सोरियोट ने कहा कि जो हुआ, उसके बाद भी उनका वैक्सीन इसी साल के अंत तक मार्केट में आ सकता है।

इस बीच, चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप कंपनी ने कहा कि उसके वैक्सीन के दो शॉट्स के बाद भी किसी भी वॉलेंटियर में कोई साइड-इफेक्ट या प्रतिकूल रिएक्शन नहीं आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...