1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार में विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने लॉन्च किया अपना कैंपेन वीडियो

बिहार में विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने लॉन्च किया अपना कैंपेन वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने लॉन्च किया अपना कैंपेन वीडियो

बिहार में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्ट‍ियों ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपना कैंपेन सांग जारी किया वही, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी मंगलवार को अपना वीडियो कैंपेन लॉन्च कर दिया है।

बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी की “मुंबई में का बा” की तर्ज पर बीजेपी ने “बिहार में ई बा” चुनाव सॉन्ग लॉन्च किया है। इस वीडियो कैंपेन में एनडीए राज में किए गए कामों को गिनाया गया है।

आप को बता दे कि बीजेपी से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपना कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया है। जिसका सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ये सॉन्ग रिलीज किया था।

इसी तर्ज पर चुनावी अभियान का नारा तेजस्वी भव: बिहार दिया गया है। इस नारे के साथ तेजस्वी यादव को बिहार को रोशन करने वाले नेता के तौर पर दर्शाया गया है। सॉन्ग लॉन्च करते हुए मनोज झा ने कहा था कि ये किसी व्यक्ति का कैम्पेन नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र व हर व्यक्ति का है।

जारी वीडियो में नीतीश कुमार के 15 साल के राज पर सवाल उठाए गए हैं। बेरोजगारी से लेकर पलायन और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की आलोचना की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...