1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ असम पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में शऱजील पर धर्म, जाति, जन्म, आवास और भाषा के आधार पर नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में यह केस दर्ज किया है।

असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा ने शनिवार को कहा कि, एक शख्स जिसका नाम शरजील इमाम है और वह शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन का कथित रूप से आयोजक भी है, ने धमकी दी है कि वह असम को शेष भारत से काट देगा। उसने बहुत ही देशद्रोही बात कही है। ऐसे शख्स को अदालत के कटघरे में लाने की जरूरत है और कानून के मुताबिक उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जेएनयू के छात्र और शाहीन बाग में प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने वाला शरजील देशविरोधी बयान देते हुए दिखाई दे रहा है। देश विरोधी बयान देने के आरोप में शरजील के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी केस दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी ने बताया कि शरजील ने 16 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में आयोजित प्रोटेस्ट में हिस्सा लेते हुए देशद्रोही बातें कही थी। भाषण के वीडियो के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही शरजील को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना भी किया गया है।

आपको बता दें कि एक वीडियो में शरजील ने पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने शाहीन बाग के प्रदर्शन की नीयत पर ही सवास उठा दिया। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...