ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन औवैसी केंद्र सरकार पर हमले का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते है। इस बार गौ रक्षकों को लेकर ओवैसी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।
ओवैसी ने अपने ट्वीट के जरिए कहा है कि गोरक्षकों का आतंक मुसलमानों को जिंदगी का खतरा महसूस करने करने लिए मजबूर कर रहा है।
उन्होंने ट्वीट किया, गोरक्षकों का आतंक मुसलमानों को भय की जिंदगी जीने के लिए मजबूर कर रहा है. ऐसी भीड़ को तुरंत मुकदमा चलाकर उन्हें सज़ा दी जानी चाहिए था।
जबकि, ऐसा करने की बजाय केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने इन्हें मालाएं पहनाईं और बाकी लोगों के साथ मुकदमों में गड़बड़ियां की गईं, जिससे वे बरी हो गए।
दरअसल कुछ दिन पहले ही हरियाणा के गुरुग्राम में कथित गोरक्षकों ने मीट ले जा रहे शख्स की पिटाई कर दी थी जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।