हैदराबाद से सांसद और AIMIM पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अदालत की तारीख का काला दिन करार दिया है। ओवैसी ने फैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि क्या जादू से मस्जिद को गिराया गया।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘इस फैसले से यह पैग़ाम जाएगा कि ऐसी हरकत करने वालों को कोई सज़ा नहीं होगी बल्कि उन्हें क्लीन चिट दे दी जाएगी।’
इस फैसले से यह पैग़ाम जाएगा कि ऐसी हरकत करने वालों को कोई सज़ा नहीं होगी बल्कि उन्हें क्लीन चिट दे दी जाएगी। – Barrister @asadowaisi pic.twitter.com/q7QI4ewh0v
— AIMIM (@aimim_national) September 30, 2020
उन्होंने आगे कहा, ‘बाबरी मस्जिद को किसने शहीद किया।’
#बाबरी मस्जिद को किसने शहीद किया? – Barrister @asadowaisi pic.twitter.com/4dajir8GQN
— AIMIM (@aimim_national) September 30, 2020
उन्होंने आडवाणी, उमा भारती, जोशी, कल्याण सिंह, बाल ठाकरे, और राजीव गांधी को अगर शोहरत और सत्ता मिली है तो बाबरी मस्जिद को गिराने में मदद करने की वजह से। उन्होंने आगे कहा 28 साल बाद 32 आरोपी फरार।’
आडवाणी, उमा भारती, जोशी, कल्याण सिंह, बाल ठाकरे, और राजीव गांधी को अगर शोहरत और सत्ता मिली है तो बाबरी मस्जिद को गिराने में मदद करने की वजह से। – Barrister @asadowaisi pic.twitter.com/3ejqwaHP8C
— AIMIM (@aimim_national) September 30, 2020
उन्होंने कहा वह इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट तक जाएंगे उन्होंने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला आखिरी होता है, ये फैसला आखिरी नहीं है। कोर्ट के फैसले से असहमति जताना अवमानना नहीं है’ ओवैसी ने कहा कि अगर सीबीआई इस फैेसले के खिलाफ अपील नहीं करती है तो वो अपील करते हैं कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस मसले को लेकर कोर्ट जाए।