मंबई: क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज भी जेल से बाहर नहीं आ सके। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि उनका बेल ऑर्डर शाम 5.30 बजे तक जेल अधिकारियों के पास नहीं पहुंच पाया।
इससे पहले, बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने सेशन कोर्ट पहुंचकर आर्यन के बेल बॉन्ड पर साइन किए थे। सेशन कोर्ट से जमानत के कागजात लेकर वकील सतीश मानशिंदे खुद आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई।
Aryan Khan's bail | A physical copy of the release order has to be put into the bail box outside Arthur Road Jail for the release. The jail officials wait until 5.35 pm for this: Nitin Waychal, Arthur Road Jail Superintendent pic.twitter.com/bV3fz9N7LD
— ANI (@ANI) October 29, 2021
जेल अधिकारियों ने बेल ऑर्डर के लिए थोड़ी देर इंतजार भी किया, लेकिन तब भी आर्यन की जमानत के कागजात नहीं पहुंच पाए। आर्थर रोड जेल के सुपरिंटेंडेट नितिन वायाचाल ने बताया कि नियम के मुताबिक, बेल ऑर्डर को जेल में लगे जमानत बॉक्स में डालना होता है। इसे मेल या पोस्ट से नहीं भेजा जा सकता और कैदी की रिहाई के लिए इसकी हार्ड कॉपी पहुंचना जरूरी होता है।
सतीश मानशिंदे आर्थर रोड जेल पहुंच चुके हैं। एनडीपीएस कोर्ट से बेल ऑर्डर की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। जमानत की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बॉन्ड साइन होने के बाद आर्यन को रिहा करा लिया जाएगा।
बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन के केस का प्रतिनिधित्व मुकुल रोहतगी ने किया था, जो सुनवाई के लिए लंदन से आए थे। हाई कोर्ट से बेल मिलने के पहले आर्यन की जमानत याचिका निछली अदालत में दो बार खारिज हो चुकी थी।