1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता, 16 फरवरी को पूरे कैबिनेट का शपथग्रहण

केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता, 16 फरवरी को पूरे कैबिनेट का शपथग्रहण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता, 16 फरवरी को पूरे कैबिनेट का शपथग्रहण

दिल्ली में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस मौके पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, दिल्ली की दो करोड़ जनता को दिल से आभार व्यक्त करता हूं। वहीं, उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने केरजीवाल को नेता चुना लिया है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने कहा कि, पहली बार किसी सरकार के काम की राजनीति को इतना सम्मान मिला है। दिल्ली की जनता से जितनी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा काम की राजनीति को सम्मान मिला। जनता ने नकार दिया नफरत की राजनीति करने वालों को।

उन्होंने बताया कि, विधायक दल की बैठक में सभी 62 विधायकों ने निर्णय लिया की अरविंद केजरीवाल विधायक दल के नेता होंगे, और वही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सिसोदिया ने केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के शपथग्रहण की जानकारी देते हुए कहा कि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेगें। उनके साथ पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। 10 बजे शपथग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के लोगों से रामलीला मैदान में आने की अपील की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि, दिल्ली के लोगों ने बताया है कि काम का, राजनीति का डेवलपमेंट मॉडल अरविंद केजरीवाल का डेवलपमेंट मॉडल है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जो डेवलपमेंट मॉडल है उससे इकॉनमी भी आगे बढ़ेगी, परिवार भी आगे बढ़ेगा और उससे देश भी आगे बढ़ेगा।

देशभक्ती पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, देश के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का व्यवस्था करना, देश के हर नागरिक के लिए अच्छा इलाज मुहैया कराए। सस्ती बिजली उपलब्ध कराना, पानी उपलब्ध कराना देशभक्ती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...