1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली चुनाव: 7 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार AK ने भरा पर्चा

दिल्ली चुनाव: 7 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार AK ने भरा पर्चा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: 7 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार AK ने भरा पर्चा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी मशक्कत के बाद नामाकंन के आखिरी दिन पर्चा भर लिया है। नामांकन केंद्र पर उन्हें करीब 7 घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। एक दिन पहले सोमवार को अपने रोड शो में भारी भीड़ की वजह से वह पर्चा दाखिल नहीं कर पाए थे।

निर्दलीय उम्मीदवारों के विरोध के कारण करना पड़ा कई घंटों इंतजार

अरविंद केजरीवाल जामनगर हाउस में आज नामांकन पत्र भरने पहुंचे, लेकिन पहले से वहां मौजूद निर्दलीय उम्मीदवारों के विरोध के कारण कई घंटे से ज्यादा वक्त से फंसे रहे। केजरीवाल 12 बजे के करीब जामनगर हाउस स्थित डीएम के ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवारों ने उन्हें तुरंत ऐंट्री देने से यह कहकर रोका कि वे पहले से यहां अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जबकि केजरीवाल का टोकन नंबर 45 था। इसके बाद केजरीवाल रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में अपनी बारी आने की प्रतीक्षा में बैठे रहे।

सोमवार को रोड शो में देरी होने के कारण हो गए थे लेट

इससे पहले केजरीवाल सोमवार को पर्चा भरने पहुंचे थे लेकिन रोड शो में देरी होने के कारण वो लेट हो गए और अपना पर्चा दाखिल दाखिल नहीं कर पाए। लेकिन आज केजरीवाल अपनी माता- पिता, पत्नी और बेटे के साथ नामांकन पत्र भरने के लिए आए थे।

केजरीवाल ने इलेक्शन ऐफिडेविट में घोषित की कुल 2 करोड़ 9 लाख रूपये की संपत्ति

केजरीवाल ने अपने इलेक्शन ऐफिडेविट में कुल 2 करोड़ 9 लाख रूपये की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने बताया कि उनके पास 2 लाख 26 हजार रुपये नकद के अलावा पत्नी के पास 300 ग्राम सोना, 24 ग्राम चांदी और कौशांबी में 56 लाख की कीमत का फ्लैट है। जबकि गुरूग्राम में पत्नी के नाम एक करोड़ रूपये कीमत की फ्लैट, विरासत में मिली 37 लाख रूपये की संपत्ति, उपहार में मिली एक वैगन कार है। उन्हें विधायक के रूप में प्रत्येक महीने 35 हजार रूपये मिलते हैं। उन्होने हलफनामें में बताया कि पत्नी सुनीता के नाम 41 लाख रूपये का कर्ज है।

नामांकन में लेट होने पर सिसोधिया का बीजेपी पर तंज

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘बीजेपी वालो! चाहे जितनी साजिश कर लो अरविंद केजरीवाल को न नॉमिनेशन भरने से रोक पाओगे और न ही तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से… तुम्हारी साजिशें कामयाब नहीं होंगी।’ इसके बाद सिसोदिया ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि, बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल से पहले आज 45 उम्मीदवार पर्चे भरने के लिए लाइन में लगा दिए हैं। चुनाव आयोग जानबूझकर हर उम्मीदवार को आधा या एक घंटा दिए जा रहा है, जिसके कागज पूरे नहीं हैं उसे भी, जिसके प्रस्तावक नहीं हैं उनको भी, ताकि केजरीवाल को पर्चा भरने से रोका जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...