आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के CM के तौर पर तीसरी बार शपथ ली है, उन्होंने इस दिन के लिए दिल्ली वासियों का शुक्रिया अदा किया वही मोदी जी के साथ मिलकर दिल्ली का विकास करने की बात कही है।
दरअसल दिल्ली चुनावों में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के फ्री मॉडल को चुनावी मुद्दा बनाया लेकिन उन्हें नाकामी हाथ लगी और आज अपने संबोधन में केजरीवाल ने उनकी मुफ्त स्कीम को लेकर जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं सोच रहा था कि क्या मैं सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेना शुरू कर दूं? लानता है ऐसे सीएम के ऊपर।
मैं अपने अस्पतालों इलाज कराने वाले लोगों से दवाइयों के पैसे लेने शुरू कर दूं? मैं अपने अस्पतालों में आने वाले मरीजों से ऑपरेशन के पैसे लेने शुरू कर दूं? जांच के पैसे लेने शुरू कर दूं? लानत है मेरी जिंदगी के ऊपर, अगर ऐसा करता हूं तो।
गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में हर दिन 20 हजार लीटर तक पानी, 200 यूनिट बिजली और महिलाओं के लिए डीटीसी बस यात्रा मुफ्त कर रखी है।