नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हिंसा एक बार फिर से भड़क उठी है, दिल्ली के जाफराबाद में सोमवार को हिंसा हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी समेता सात लोगों की मौत हो गई है। हिंसा के मद्देनजर CBSE ने कल हिंसाग्रस्त इलाको में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी है। वहीं इस हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक बुलाई।
इस बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मेरी सभी से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई , कुछ नागरिका मारे गए। जिनकी भी मौत हुई सब हमारे लोग हैं, हमारी दिल्ली के लोग हैं, हिंसा बढ़ती है तो किसी का भी नंबर आ सकता है। ये अच्छी स्थिति नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसमें सभी का नुकसान हो रहा है, अभी मैंने बैठक की और सभी दलों के विधायकों को बुलाया था, इसमें यही बात निकलकर आई कि हॉस्पिटल अथॉरिटीज को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। फारय डिपार्टमेंट को उन इलाकों में पहुंचने में दिक्कत आ रही है। सभी विधायकों की शिकायत थी कि पुलिस की संख्या कम है। इस बारे में मैं गृह मंत्री जी से मिलकर बात करूंगा।
इसके आग अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बाहर से भी लोग आ रहे हैं इसलिए बॉर्डर को सील करने की जरूरत है। एसडीएम से भी कहा गया है कि पुलिस के साथ पीस मार्च निकालें। लोकल लेनल पर भी पीस कमिटी मीटिंग करने को कहा गया है। मंदिरों और मंदिरों से भी शांति बनाई रखने की अपील की जाए।
बताते चले कि, नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में सोमवार को जाफराबाद-मौजपुर में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को भी प्रदर्शनकारियों ने अपना शिकार बनाया, उपद्रवियों ने स्कूल ड्रेस में लौट रहे छात्रों को पकड़कर बुरी तरह पीटा। उपद्रवियों ने छात्रों को चिन्हित कर पीटा, हिंसा के बीच में फंसे छात्र खुद की जान बचाते नजर आए।
दोनों ओर से लगातार फायरिंग हुई, वहीं प्रदर्शनकारियों ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। चारों ओर से पत्थरबाजी हो रही है, प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों को आग लगाने की कोशिश भी की। प्रदर्शन में एक युवक के पैर में और एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। इसके अलावा मीडियाकर्मियों के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर भी उपद्रवी हमला कर रहे हैं।