1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शिल्पा शेट्टी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा-अर्चना, पति राज कुंद्रा संग पहुंचकर मां पीतांबरा का लिया आशीर्वाद

शिल्पा शेट्टी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा-अर्चना, पति राज कुंद्रा संग पहुंचकर मां पीतांबरा का लिया आशीर्वाद

पूजा-अर्चना पीठ के गुरु श्री चंद्रा गुरु द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गई। इस अवसर पर समाजसेवी पवन चतुर्वेदी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

By: Naredra 
Updated:
शिल्पा शेट्टी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा-अर्चना, पति राज कुंद्रा संग पहुंचकर मां पीतांबरा का लिया आशीर्वाद

दतियाः देश की प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ दतिया स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीतांबरा पीठ पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं महाभारत कालीन प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

बताया गया कि शिल्पा शेट्टी एवं राज कुंद्रा ने मां पीतांबरा सहित अन्य देवी-देवताओं की आराधना कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना पीठ के गुरु श्री चंद्रा गुरु द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गई। इस अवसर पर समाजसेवी पवन चतुर्वेदी भी उनके साथ उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...