1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड की सड़को पर उतर सकती है सेना, कोरोना के बिगड़ते हालातों पर लिया जाएगा फैसला

उत्तराखंड की सड़को पर उतर सकती है सेना, कोरोना के बिगड़ते हालातों पर लिया जाएगा फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड की सड़को पर उतर सकती है सेना, कोरोना के बिगड़ते हालातों पर लिया जाएगा फैसला

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामले के लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच कोरोना के बेकाबू होते जा रहे मामलों को लेकर अब सेना मोर्चा संभालेगी। फिलहाल अभी सरकार इस पर विचार कर रही है।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने संकेत देते हुए कहा कि, अगर हालात नहीं संभले तो व्यवस्थाओं की कमान सेना को दी जा सकती है। हरक सिंह रावत ने कहा कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बातचीत चल रही है।

बता दें, गढ़वाल और कुमाऊं रेजीमेंट की सेना को उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खुद उन्होंने गर्वनर बेबी रानी मौर्य और सीएम तीरथ सिंह रावत से इस संबंध में बातचीत की है। इतना ही नहीं, हरक सिंह और मुख्यमंत्री के बीच शुक्रवार को गर्वनर से इस संबंध में बातचीत हूई। हालांकि, सीएम तीरथ सिंह रावत से इस संबंध में पूछा गया तो वे इस सवाल से हटते दिखाई दिए। सीएम ने कहा कि,” DRDO की मदद से वर्तमान में हल्द्ववानी और ऋषिकेश में पांच-पांच सौ बेड के हॉस्पिटल तैयार किए जा रहे हैं। इन हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं।”

बता दें, CM रावत ने बीते दिन एम्स ऋषिकेश जाकर निर्माणाधीन हॉस्पिटल का जायजा लिया। आपको बता दें, उत्तराखंड में अभी तक कोविड पॉजीटिव का आंकडा दो लाख बीस हजार के पार पहुंच गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...