उज्जैनः मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस आज उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चिटनिस ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा देश के विकास कार्यों का विरोध किया है।

अर्चना चिटनिस ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा “छीनने की राजनीति” की है और महिलाओं के प्रति उसका रवैया दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। चिटनिस ने आरोप लगाया कि जब भी महिलाओं के हित में बड़े फैसले लिए गए, चाहे अनुच्छेद 370 का मामला हो या ट्रिपल तलाक का, कांग्रेस ने हर बार विरोध किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के बाद आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यहां तक कि सेना में भी महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।
महिला आरक्षण बिल को लेकर भी चिटनिस ने कांग्रेस पर बाधा डालने का आरोप लगाया और कहा कि देश की बेटियां कांग्रेस को माफ नहीं करेंगी। वहीं जातिवाद के मुद्दे पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि समाज को बांटने का काम कांग्रेस ने किया है जबकि भाजपा देश को जोड़ने का काम कर रही है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट