खबर ‘नेशनल वॉइस’ चैनल से है जहां न्यूज़ एंकर अपूर्व ने चैनल के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बतौर सीनियर एंकर/प्रड्यूसर के रूप में यहां जॉइन किया है।
आपको बता दे कि अपूर्व मिश्रा को 10 साल से भी अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होनें समाचार प्लस, श्री न्यूज़, हिंदी खबर, टोटल टीवी और news1 इंडिया जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है।
अपूर्व अब तक कई स्पेशल असाइनमेंट पर भी काम कर चुके हैं जिसमे बाबा रामदेव और अन्ना आंदोलन को कवर करना शामिल है।
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक अपूर्व ने राजर्षि टंडन यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।