एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही अंकिता लोखंडे सुर्खियों में है। दरअसल सुशांत के निधन के बाद कई लोगों ने ये कहा की उनकी मौत आत्महत्या नहीं हो सकती है इसलिए उनकी मौत की जांच की जाए। इसके बाद केंद्र ने सीबीआई को जांच दे दी लेकिन उसके बाद भी कोई ख़ास सुराग हाथ नहीं लग पाया।
सुशांत की मौत को 4 महीनें हो गए है लेकिन देखा जाए तो अभी तक सबके हाथ खाली है। सुशांत की आत्महत्या को साजिश बताने वालो में एक्ट्रेस अंकिता भी शामिल थी। आपको बता दे की सुशांत की पहली गर्लफ्रेंड अंकिता ही थी।
सुशांत की मौत के बाद अंकिता गहरे सदमें में चली गई थी लेकिन अब ऐसा लगता है की वो उस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है। हाल ही में उन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
दरअसल इस वीडियो में अंकिता हरी साड़ी पहन कर डांस कर रही है। इस वीडियो में वो अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।
अंकिता लोखंडे ‘हवा के झोंके ‘ गाने पर जबरदस्त अंदाज दिखा रही हैं. अंकिता लोखंडे इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं। लोग इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे है और कमेंट भी कर रहे है।