{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कानपुर के आई जी मोहित अग्रवाल ने फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम करथिया पहुंच कर बम को निष्क्रिय करने वाली साहसी बालिका अंजली को सम्मानित किया है।
पुलिस टीम के साथ आई जी मोहित अग्रवाल द्वारा बनाई गई ग्रामीणों की टीम ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन के दौरान 24 बच्चों को बंधक बनाने बाले सुभाष बाथम भृमित करने वाले ग्रामीणों को भी आई जी मोहित अग्रवाल ने सम्मानित किया।

ग्रामीणों के भृमित करने पर पीछे के दरवाजे से पुलिस टीम ने घर में घुसकर शातिर सुभाष बाथम को गोली मारकर ढेर कर बंधक बने सभी 24 बच्चों को सकुशल बचाने में सफलता हासिल की थी।
मृतक सुभाष बाथम की बेटी की देख रेख करने वाली मोहम्दाबाद कोतवाली में तैनात महिला सिपाही रजनी को आई जी मोहित अग्रवाल ने आर्थिक सहायता प्रदान कर उत्साह वर्धन किया।
बंधक बनी साहसी बालिका अंजली ने सिलेंडर बम के दांतों से तार को काट दिया था ।
साहस का परिचय देते हुए अंजली द्वारा दांतों से तार काट दिए जाने से बम निष्क्रिय हो गया था।आई जी मोहित अग्रवाल ने साहसी बालिका अंजली को 26 जनवरी परेड में सम्मानित कराने का भरोसा दिया।