केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग जारी की। आपको बता दे कि एक बार फिर आंध्र प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं उत्तर प्रदेश 10 राज्यों को पछाड़ते हुए दूसरे और तेलंगाना तीसरे पायदान पर रहा है।
इस लिस्ट में मध्य प्रदेश चौथे, झारखंड पांचवें, छत्तीसगढ़ छठे, हिमाचल प्रदेश सातवें, राजस्थान आठवें, पश्चिम बंगाल नवें और गुजरात दसवीं रैंक पर हैं वहीं इनके अलावा दिल्ली को लिस्ट में 12वां स्थान मिला है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वाराजारी एक रिपोर्ट के अनुसार राज्यों-संघ शासित प्रदेशों को यह रैंकिंग कारोबार सुधार कार्रवाई योजना-2019 के क्रियान्वयन के आधार पर दी गई है।
रिपोर्ट जारी करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि राज्यों ने इस पूरी प्रक्रिया को सही भावना से लिया है और इससे राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को कारोबार की दृष्टि से बेहतर गंतव्य बनने में मदद मिलेगी।