1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खाने के शौकीन है ‘अमित शाह’, कभी इतना बढ़ गया था वजन फिर ऐसे किया था कंट्रोल

खाने के शौकीन है ‘अमित शाह’, कभी इतना बढ़ गया था वजन फिर ऐसे किया था कंट्रोल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खाने के शौकीन है ‘अमित शाह’, कभी इतना बढ़ गया था वजन फिर ऐसे किया था कंट्रोल

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  देश के केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अमित शाह अपनी राजनीति दांव- पेंच को लेकर जितना मशहूर है उतना ही उनका खाने का शौक सुर्खियों में रहता है। जी हां क्या आप जानते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिगरी यार अमित शाह खाने में मोदी से एकदम अलग है। जहां पीएम मोदी को सिंपल उबला खाना पसंद है तो वहीं अमित शाह तली- भुनी चीजें खाने के शौकीन है।

तैलीय चीजें खाने के शौक ने अमित शाह का एक समय में काफी वजन बढ़ा दिया था। लेकिन अपने बढ़ते वजन पर लगाम लगाने के अमित शाह नें एक ख़ास चीज मीठे से नाता तोड़ दिया था। साथ ही अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर उन्होंने 20kg. वजन कम कर लिया था।

भाजपा के चाणक्य की ये है डाइट-

सुबह उठने के बाद अमित शाम पतंजलि का आंवला और गिलोय का जूस लेते हैं। इससे उनकी भूख कंट्रोल होती है।

चाहे कुछ भी हो जाए, अमित शाह शाम 7:30 बजे से पहले खाना खा लेते हैं। उनके मुताबिक, इससे वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

कभी भी अपना नाश्ता स्किप नहीं करते है अमित शाह। नाश्ते में वो पोहा और फ्रूट्स लेते हैं।

इसी के साथ यात्रा के दौरान अमित शाह अपने साथ खाना हमेशा रखते हैं। अगर किसी भी रैली में कभी देर होती है, तो वो अपने साथ लाया खाना खाकर काम में लग जाते हैं।

वहीं अमित शाह को पकौड़ी का भी शौक है। संसद की कैंटीन में अक्सर अमित शाह पकौड़ियों के ही ऑर्डर देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...