अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो लगातार चीन पर हमलावर है। कोरोना वायरस से लेकर भारत तक चीन विवाद तक उन्होने बेबाकी से चीन को बेनकाब करने का काम किया है।
अब एक बार फिर मुस्लिमों के मुद्दे पर उन्होंने चीन को खरी खोटी सुनाई है। आपको बता दे कि चीन पर हमेशा से मुस्लिमों के उत्पीड़न के आरोप लगते रहे है लेकिन मीडिया को फ्रीडम नहीं होने के कारण सच बाहर नहीं आता है।
वहीं इस पुरे मसले पर अमेरिका के विदेश मंत्री ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन अपने पश्चिमी प्रांत में सामूहिक तौर पर मुस्लिम महिलाओं का गर्भपात करा रहा है। पुरुषों की नसबंदी की जा रही है।
ऐसा अत्याचार तो दुनिया ने कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वहां की कम्युनिस्ट पार्टी हॉन्गकॉन्ग और ताइवान में लोगों की आवाज़ दबा रही हैं।
आगे उन्होंने कहा, महिलाओं का बड़े पैमाने पर गर्भपात कराया जा रहा है। इतना ही नहीं पुरुषों की नसबंदी भी कराई जा रही है। इससे ज्यादा बर्बर और वहशी बर्ताव और क्या हो सकता है।